20 मई 2020 - 12:41
कोरोना 6 करोड़ लोगों को पेट पर पत्थर बांधने पर मजबूर कर देगा, विश्व बैंक की बड़ी चेतावनी

विश्व बैंक का कहना है कि कोरोना महामारी की वजह से दुनियाभर के लगभग 6 करोड़ से अधिक लोग ग़रीबी की दलदल में फंसेंगे।

विश्व बैंक ने इस वैश्विक संकट से उभरने के लिए 100 विकासशील देशों को 160 अरब डॉलर की सहायता देने की घोषणा की है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि  यह पूरी सहायता 15 महीने की अवधि में दी जाएगी। विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मालपॉस ने एक प्रेस कांफ़्रेंस में कहा कि इस महामारी और विकसित अर्थव्यवस्थाओं के बंद होने से छह करोड़ से अधिक लोग ग़रीबी की दलदल में फंस जाएंगे।

उनका कहना था कि हालिया दिनों में निर्धनता उन्मूलन के क्षेत्र में हमने जो प्रगति की उनमें से अधिकतर पर पानी फिर जाएगा।

विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मालपॉस ने कहा कि विश्व बैंक समूह ने तेज़ी से कदम उठाया है और 100 देशों में आपात सहायता अभियान शुरू किया है।

मालपॉस ने कहा कि वृद्धि के रास्ते पर लौटने के लिये हमारा लक्ष्य स्वास्थ्य आपात से निपटने को लेकर तीव्र और लचीला रुख़ होना चाहिए।